home page

संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को लाेगाें तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : अर्जुन मुंडा

 | 
संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को लाेगाें तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : अर्जुन मुंडा


संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को लाेगाें तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : अर्जुन मुंडा


संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को लाेगाें तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : अर्जुन मुंडा


रामगढ़, 27 मई (हि.स.)। भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन बुधवार को वैचारिक ऊर्जा, संगठनात्मक मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के उत्साह से भरपूर रहा।

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया। इस कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करता है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी विचारधारा, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता में निहित है।

प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन आयोजित विभिन्न सत्रों में प्रदेश एवं जिला स्तर के अनुभवी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, राष्ट्रवाद, जनसंपर्क अभियान और भाजपा की विचारधारा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है, जिसकी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती, डिजिटल युग में कार्यकर्ताओं की भूमिका, जनसंपर्क की नई रणनीतियों तथा सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने के विषय पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। सत्र को डॉ यदुनाथ पांडेय, दिलीप कुमार वर्मा, महादेव दुबे, प्रेम मित्तल, रजनीश पांडेय, कुणाल दास ने बतौर वक्ता अपनी बात रखी।

राष्ट्र गान के सामूहिक गान के साथ प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। इस अवसर पर जिला एवं प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थेे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने किया।

कार्यक्रम में रंजीत कुमार सिन्हा, अमरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रवीण मेहता, चंद्रशेखर चौधरी, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ संजय प्रसाद सिंह, राजीव जायसवाल, प्रो खिरोधर साहू, बलराम महतो, रिद्धि राज, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश