home page

विद्युत कामगारों के वेतन कटौती पर श्रमिकों में आक्रोश

 | 
विद्युत कामगारों के वेतन कटौती पर श्रमिकों में आक्रोश


रांची, 07 मार्च (हि.स.)। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने कामगारों के वेतन से कथित अवैध कटौती का विरोध करते हुए मामले की जांच कर राशि वापस कराने की मांग की है। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राज्य के विभिन्न विद्युत सप्लाई क्षेत्रों में कार्यरत कामगारों के वेतन से बिना पूर्व सूचना के कटौती किए जाने से श्रमिकों में भारी आक्रोश है।

राय ने बताया कि जल्द ही रांची स्थित महाप्रबंधक से मुलाकात कर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की जाएगी। साथ ही एजेंसी की ओर से की गई कटौती की जानकारी सार्वजनिक करने और कामगारों को उनकी राशि लौटाने का आग्रह किया जाएगा। संघ ने चेतावनी दी है कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar