home page

ट्राइबल गेम्स में झारखंड को मिला 01 रजत और 02 कांस्य पदक

 | 
ट्राइबल गेम्स में झारखंड को मिला 01 रजत और 02 कांस्य पदक


रांची, 28 मार्च (हि.स.)। खेल एवं युवा मामले, भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 25 मार्च से 03 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ स्थित रायपुर में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स तैराकी 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रिया उरांव ने बाजी मारते हुए कांस्य पदक जीता है।

टीम मैनेजर मनोहर टोपनो और कोच आदम होरो ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि झारखंड पुरुष हॉकी टीम ने अपने दूसरे लीग मैच में 19-1 से आंध्र प्रदेश को पराजित किया। इसमें डेनिस केरकेट्टा ने 05 गोल, जयमशीह टूटी 04, विनीत टोप्पो 04, जोसेफ कोनगाड़ी 03, सिमोन बोदरा 02, जोसेफ टोपनो 01 गोल किया। इस जीत के साथ झारखंड पुरुष हॉकी टीम का मनोबल काफी ऊंचा है।

उन्होंने बताया कि टीम आगामी मुकाबलों में भी इसी लय को बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस शानदार जीत में कोच आदम होरो का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और अनुशासन का प्रदर्शन किया।

विजेता खिलाड़ियों पुरुष और महिला हॉकी टीम एवं महिला फुटबॉल टीम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, खेल सचिव मुकेश कुमार सहित अन्य ने बधाई दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar