home page

ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ लागू हो महिला आरक्षण : कांग्रेस

 | 
ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ लागू हो महिला आरक्षण : कांग्रेस


रांची, 16 अप्रैल (हि.स.)। संसद में गुरुवार को प्रस्तुत किए गए महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े मुद्दों पर प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि पार्टी महिला सशक्तिकरण की हमेशा से प्रबल समर्थक रही है और आज भी हम महिलाओं को राजनीति में समुचित प्रतिनिधित्व देने के पक्ष में मजबूती से खड़े हैं। पार्टी के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि जिस तरीके से केंद्र सरकार ने इस महत्वपूर्ण विषय को प्रस्तुत किया है, वह कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि महिला आरक्षण केवल एक राजनीतिक घोषणा या चुनावी रणनीति का हिस्सा नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ लागू किया जाना चाहिए। यदि सरकार वास्तव में महिलाओं को सशक्त बनाना चाहती है, तो उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह आरक्षण बिना किसी अनावश्यक शर्तों और देरी के लागू हो। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार ने इसे परिसीमन जैसी जटिल प्रक्रिया से जोड़कर इसके क्रियान्वयन को अनिश्चित बना दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak