home page

इनरव्हील क्लब के होली मिलन समारोह में सराबोर हुईं महिलाएं

 | 
इनरव्हील क्लब के होली मिलन समारोह में सराबोर हुईं महिलाएं


रामगढ़, 01 मार्च (हि.स.)। रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में रविवार को इनरव्हील क्लब ऑफ़ रामगढ़ के तत्वावधान में अनुराधा श्रॉफ और नमिता श्रॉफ के निवास स्थान पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दीं।

समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेल और गीत-संगीत ने समां बांध दिया। सदस्यों ने पारंपरिक और आधुनिक गीतों पर झूमते हुए उत्सव का आनंद उठाया। हंसी-ठिठोली और मस्ती के बीच पूरा वातावरण होली के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम में स्वादिष्ट व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद उठाया। आपसी स्नेह, एकता और भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में विजेता और उपस्थित सदस्यों को आकर्षक उपहार दिया गया, जिससे उत्साह दोगुना हो गया।

मौके पर क्लब अध्यक्ष नमिता श्रॉफ ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और पारस्परिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी सदस्यों को होली की बधाई देते हुए एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। समारोह में जनेशा वडेरा, मेघा बागरिया, निधि चौधरी, नीरु साहनी, शर्मिष्ठा दत्ता, अनुराधा श्रॉफ, रंजू अग्रवाल, राजिंदर बुढ़वाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश