home page

न्यूट्रीशियस वर्कशॉप में महिलाओं ने सीखे हेल्दी सलाद बनाने के गुर

 | 
न्यूट्रीशियस वर्कशॉप में महिलाओं ने सीखे हेल्दी सलाद बनाने के गुर


रांची, 19 अगस्त (हि.स.)। लेडीज सर्कल इंडिया की रांची सिटी विंग रांची समारिटन लेडीज सर्कल ने राउंडटेबल 244 के सहयोग से ओडीआर रेस्तरां में बुधवार को न्यूट्रीशियस सलाद मेकिंग वर्कशॉप का आयोजन किया। साथ ही महिला प्रतिभागियों को स्वस्थ सलाद के फायदे, पौष्टिक आहार और ड्राईफ्रूट्स के नियमित सेवन की उपयोगिता की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर पौरुष जैन ने बताया कि राउंड टेबल इंडिया और लेडीज सर्कल शिक्षा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं। संस्था की ओर से हटिया की हजाम बस्ती में पारसनाथ पब्लिक स्कूल की स्थापना कराई गई है। देशभर में 10 हजार से अधिक क्लासरूम के निर्माण में भी संस्था का योगदान रहा है।

वर्कशॉप में मोनिका अग्रवाल ने महिलाओं को विभिन्न प्रकार के पौष्टिक सलाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सलाद में आवश्यक पोषक तत्वों को शामिल करने और स्वस्थ खान-पान की आदतों पर जानकारी साझा की। प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव और स्किल साझा किए। वर्कशॉप से प्राप्त धनराशि का उपयोग राउंडटेबल एवं लेडीज सर्कल की ओर से स्कूल और क्लासरूम निर्माण जैसे सामाजिक कार्यों में किया जाएगा।

कार्यक्रम में लेडीज सर्कल की चेयरपर्सन अंशु गुप्ता, राउंडटेबल रांची के चेयरमैन संदीप खेमका, वाइस चेयरमैन पौरुष जैन, सेक्रेटरी अविराज अग्रवाल, लेडीज सर्कल वाइस चेयरपर्सन नेहा खेमका, ट्रेजरर अंकिता मोदी, हर्षा जैन, स्नेहा जैन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar