home page

एचईसी को बचाने की संसदीय समिति की सिफारिशें नहीं हुईं लागू : नायक

 | 
एचईसी को बचाने की संसदीय समिति की सिफारिशें नहीं हुईं लागू : नायक


रांची, 13 जून (हि.स.)।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने एचईसी की बदहाल स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि एचईसी के पुनरुद्धार के नाम पर गठित संसदीय समिति की सिफारिशों को लागू नहीं किया गया। उन्होंने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सवाल उठाया कि जब एचईसी को बचाने के लिए समिति का गठन किया गया था, तो उसकी रिपोर्ट और सुझावों का क्या हुआ।

नायक ने शनिवार काे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यदि समिति की सिफारिशों को लागू ही नहीं करना था तो उसके गठन का औचित्य क्या था। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में एचईसी के पुनर्जीवन को लेकर केवल आश्वासन दिए, लेकिन संस्थान को संकट से उबारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसके परिणामस्वरूप एचईसी आज वेतन, उत्पादन और अस्तित्व के संकट से जूझ रहा है।

उन्होंने कहा कि कभी देश की औद्योगिक शक्ति का प्रतीक रहा एचईसी आज हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों के भविष्य को लेकर गंभीर अनिश्चितता का सामना कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar