मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, चाईबासा में सामान्य से छह डिग्री अधिक तापमान
रांची, 21 जनवरी (हि.स.)। राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। किसी जिले में बादल छाए हुए हैं तो कहीं गर्मी का अनुभव हो रहा है। यही वजह है कि चाईबासा में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री (31.2) अधिक रिकॉर्ड किया गया। इसी प्रकार रांची में सामान्य से 2.4 डिग्री, जमशेदपुर 30.5, डालटेनगंज में सामान्य से 3.6 डिग्री और बोकारो में सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया।
आने वाले दिनों में राजधानी रांची सहित राज्य भर में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग में बुधवार को बताया कि निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में बना हुआ है। साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ का असर 26 जनवरी से देश के उत्तर पश्चिम हिस्सों में बनने की संभावना है। इसका असर झारखंड सहित विभिन्न राज्यों पर दिखाई देगा।
इधर, बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। इससे कभी गर्म तो कभी ठंड का एहसास हुआ। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हुआ।
पिछले 24 घंटों में चाईबासा 31.2 डिग्री और सबसे कम तापमान गुमला में 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं,
बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री, जमशेदपुर में 30.5 और 13.2 डिग्री, डालटेनगंज में 29.2 डिग्री और 9.7 डिग्री, बोकारो में 28.2 और 12.1 डिग्री, चाईबासा में 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री, खूंटी में 27.7 और 10.3 डिग्री, लोहरदगा में 27.7 और 10.8 डिग्री, लातेहार में 22.7 और 12.2 डिग्री और सरायकेला में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

