home page

रांची में फिर बदला मौसम, तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

 | 
रांची में फिर बदला मौसम, तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना


रांची, 30 अप्रैल (हि.स.)।

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में गुरुवार को फिर से मौसम में करवट ली। तेज हवा के मध्यम दर्जे की झमाझम बारिश से मौसम काफी सुहाना हो गया।

इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान रांची सहित राज्य भर में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश 85.2 मिलीमीटर पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा रांची में 9.7 मिमी, चाईबासा में 71.3 मिमी, गुड़ाबांधा में 57.4 मिमी, मैथन डीवीसी 45.2, जामताड़ा में 44.6, जमशेदपुर में 13 मिलीमीटर, मैथन में 41.4, खूंटी में 40.5 मिमी, जामताड़ा में 39.4, चक्रधरपुर में 37.2, गोविंदपुर में 34.4 मिमी और बोकारो थर्मल में 32.4 मिमी सहित अन्य इलाकों में बारिश दर्ज की गई।

इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 42.7 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 37.5 डिग्री और न्यूनतम 21.8 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 42.7 और न्यूनतम 22.7 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 41.5 डिग्री और न्यूनतम 19.5 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak