home page

जल संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी के साथ भविष्य के विकास की आधारशिला : बीएफसीएल

 | 
जल संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी के साथ भविष्य के विकास की आधारशिला : बीएफसीएल


रामगढ़, 22 मार्च (हि.स.)। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड, रामगढ़ में विश्व जल दिवस पर जागरूकता, संकल्प और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का संदेश देते हुए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत जल संरक्षण शपथ ग्रहण समारोह से हुई। जिसमें कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जल संसाधनों के संरक्षण, विवेकपूर्ण उपयोग एवं सतत् उपायों को अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इसके बाद संयंत्र परिसर में आयोजित जागरूकता सत्र में जल संकट की वैश्विक चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। इस वर्ष विश्व जल दिवस की थीम जल और लैंगिक समानता, 'जहां जल बहता है, वहां समानता बढ़ती है, को कार्यक्रम का मुख्य आधार बनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल प्रबंधन में महिलाओं की भागीदारी केवल सामाजिक न्याय का विषय नहीं, बल्कि सतत् विकास की अनिवार्य शर्त है। कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी ने इस संदेश को और मजबूत किया।

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि बीएफसीएल संयंत्र स्तर पर वर्षा जल संचयन- ०3 आर सिद्धांत रिड्यूस, रियूज, रीसायकल और जल उपयोग के वैज्ञानिक प्रबंधन जैसे उपाय लगातार लागू किए जा रहे हैं। इन पहलों का उद्देश्य न केवल औद्योगिक उपयोग में जल की बचत करना है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी योगदान देना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश