home page

बच्चों के बीच वाटर बोतल व मिठाइयों का वितरण, शिक्षा-स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

 | 
बच्चों के बीच वाटर बोतल व मिठाइयों का वितरण, शिक्षा-स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक


रांची, 04 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय एकता कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को कोनका स्कूल, रांची में बच्चों के बीच वाटर बोतल, टॉफी और चॉकलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ती गर्मी के बीच बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने बच्चों के बीच अपने हाथों से वाटर बोतल एवं मिठाइयों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चों को नियमित रूप से पानी पीने की आदत डालनी चाहिए और स्कूल आते समय अपने साथ पानी की बोतल अवश्य लानी चाहिए।

उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, अच्छे इंसान बनें और देश का नाम रोशन करें। मुस्तफा ने शिक्षा को जीवन में सफलता का सबसे महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल निकहत परवीन, शिक्षक सुधीर, अजमत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।--------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar