home page

वित्तमंत्री आंकड़ों के खेल में माहिर : नवीन जायसवाल

 | 
वित्तमंत्री आंकड़ों के खेल में माहिर : नवीन जायसवाल


रांची, 26 फ़रवरी (हि.स.)। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर कटौती प्रस्ताव के पक्ष में बोलते हुए विधायक नवीन जायसवाल ने गुरूवार को सदन में कहा कि वित्तमंत्री आंकड़ों के खेल में माहिर हैं और वास्तविक स्थिति छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। लंबा चौडा बजट पेश कर दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 में 4 हजार करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान था, लेकिन मात्र 1,445 करोड़ रुपये ही खर्च हुए, शेष राशि सरेंडर कर दी गई। जब काम ही नहीं होगा तो पैसा खर्च कैसे होगा, यह सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

जायसवाल ने कहा कि नगड़ी प्रखंड में चार धान अधिप्राप्ति लैंप्स केंद्र खोले गए, फिर भी अब तक 20 प्रतिशत भी धान की खरीद नहीं हो सकी है। गोदाम भरे होने का हवाला देकर खरीद टाली जा रही है, जबकि सरकार 2400 रुपये न्यूनतम मूल्य की बात करती है और किसान 1600-1700 रुपये में धान बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि राज्या सरकार आंकडो की जादूगरी दिखाकर जिस बजट को सदन में लाया है। उससे झारखंड के किसानों का भला नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण पद जूनियर कर्मियों के भरोसे चल रहे हैं। एयर एंबुलेंस और अन्य योजनाओं पर खर्च हो रहा है, लेकिन किसानों की समस्या पर गंभीरता नहीं दिख रही। सरकार यदि सच में समर्पित होती तो पलायन की नौबत नहीं आती।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar