home page

झारखंड नगर निकाय चुनाव : दोपहर एक बजे तक 37.44 प्रतिशत मतदान

 | 
झारखंड नगर निकाय चुनाव : दोपहर एक बजे तक 37.44 प्रतिशत मतदान


रांची, 23 फरवरी (हि.स.)। झारखंड में नगर निकाय चुनाव के तहत सोमवार सुबह सात बजे से राज्यभर में मतदान जारी है। राज्य के 48 नगर निकाय क्षेत्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

राज्य चुनाव आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने जानकारी दी कि सुबह 7:00 बजे से दोपहर एक बजे तक लगभग 37.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी की जा रही है, जिससे कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

मतदान प्रक्रिया शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगी। राज्य चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे