home page

आरयू और एपीएस दीपाटोली के बीच अभ्यास वॉलीबॉल मैच

 | 
आरयू और एपीएस दीपाटोली के बीच अभ्यास वॉलीबॉल मैच


रांची, 11 जुलाई (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) के सिंथेटिक वॉलीबॉल मैदान में शनिवार को रांची विश्वविद्यालय की महिला टीम और आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस), दीपाटोली की महिला टीम के बीच अभ्यास वॉलीबॉल मैच खेला गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि 2016 गुवाहाटी एसएएफ खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला टीम के कोच सेतानको सेन ने खिलाड़ियों को सर्विस, ब्लॉकिंग, कोर्ट पोजीशनिंग और मैच रणनीति से जुड़े महत्वपूर्ण तकनीकी गुर सिखायी। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, नियमित अभ्यास और टीम वर्क को सफलता की कुंजी बताते हुए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।

कोच सेन के मार्गदर्शन से खिलाड़ियों को अपनी तकनीकी कमजोरियों को समझने और खेल कौशल में सुधार का अवसर मिला। दोनों टीमों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मौके पर प्रशिक्षकों ने कहा कि ऐसे अभ्यास मैच खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर एपीएस के खेल शिक्षक मृणाल घोष, श्वेता सिन्हा, राष्ट्रीय खिलाड़ी मणिकांत पाठक तथा अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक राजेश कुमार सिंह सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar