home page

अम्बाटोली और चोरया में ग्रामीणों ने श्रमदान से की सडक मरम्मति

 | 
अम्बाटोली और चोरया में ग्रामीणों ने श्रमदान से की सडक मरम्मति


रांची, 20 अगस्त (हि.स.)। अम्बाटोली गौरी शंकर मंदिर सड़क और चोरेया सड़क लंबे समय से जर्जर होने के कारण भुक्ताभोगी ग्रामीणों ने गुरूवार को श्रमदार कर खूद से सड़क की मरम्मत की पहल की।

ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाया और श्रमदान कर सड़क पर मोरम गिरवाया। इसके बाद जेसीबी की मदद से सड़क को समतल कर आवागमन के योग्य बनाया गया। ग्रामीणों के इस प्रयास से सड़क की स्थिति में सुधार हुआ और लोगों को तत्काल राहत मिली।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दिनों में सड़क पर कीचड़ और जलजमाव की स्थिति बन चुकी थी। इससे ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी होती थी।

इसलिए श्रमदान कर सडक बनाया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की स्थायी मरम्मत की जरूरत है, ताकि बारिश के मौसम में दोबारा समस्या उत्पन्न न हो।

जिला परिषद प्रतिनिधि रबुल अंसारी ने बताया कि ग्रामीणों की पहल और सहयोग से सड़क की मरम्मत कराई गई है। उन्होंने कहा कि यह सड़क कई गांवों को जोड़ती है। सड़क के माध्यम से चोरेया, मधुकम, बरवाटोली, अम्बाटोली सहित आसपास के कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं। बारिश के दौरान सड़क की स्थिति खराब होने से लोगों को काफी परेशानी होती थी।

मौके पर विश्वनाथ भगत, पल्लव कुमार मिश्रा, मुकेश पहान, मनी महतो, सोहराई मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar