सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रद्धा के साथ मना वर्ष प्रतिपदा उत्सव
रांची, 19 मार्च (हि.स.)। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभ अवसर पर गुरुवार को उत्साह और श्रद्धा के साथ वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्रा और आचार्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने भारत माता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार के स्वरूप में सहभागिता कर सभी का मन मोह लिया।
इसके बाद आयोजित बौद्धिक सत्र में विद्यालय के प्राचार्य ललन कुमार ने कहा कि यह दिन केवल नववर्ष की शुरूआत ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नवचेतना का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह दिन हमें सिखाता है कि हम अपने जीवन में भी नई शुरुआत करें, अच्छे संकल्प लें और अपने राष्ट्र, समाज एवं परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें। आज का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक थे। इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्य और कई अभिभावक मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

