home page

आकाशीय बिजली गिरने से दाे महिलाओं की मौत, छह घायल

 | 
आकाशीय बिजली गिरने से दाे महिलाओं की मौत, छह घायल


लोहरदगा, 26 जून (हि.स.)। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

कुड़ू थाना क्षेत्र के सलगी कोलपारा गांव में खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से घुरती उरांव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति कर्मा उरांव गंभीर रूप से झुलस गए। इसी घटना में सरस्वती देवी भी घायल हो गईं।

वहीं, किस्को प्रखंड के बगड़ू थाना क्षेत्र के चरहु गांव में बकरी चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से हशीदा खातून की मौत हो गई। इसके अलावा किस्को थाना क्षेत्र के टिसिया नवाटोली में बारिश से बचने के लिए एक घर में रुके सोनमती देवी, नीतू कुमारी, महेंद्र मुंडा और सरस्वती देवी

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हाे गये। घटना में एक अल्बेस्टर मकान और सोलर जलमीनार भी क्षतिग्रस्त हो गए।

दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोपी कृष्ण कुँवर