home page

भुरकुंडा में ब्राउन शुगर के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार, कार और नकदी जब्त

 | 
भुरकुंडा में ब्राउन शुगर के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार, कार और नकदी जब्त


भुरकुंडा में ब्राउन शुगर के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार, कार और नकदी जब्त


भुरकुंडा में ब्राउन शुगर के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार, कार और नकदी जब्त


रामगढ़, 01 सितंबर (हि.स.)। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी पुलिस को नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 16.83 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में अखिल अंसारी (30) और दीपक बेदिया (30) शामिल हैं। इस संबंध में पतरातू (भुरकुंडा) थाना में मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अपराधियों के पास से 16.83 ग्राम ब्राउन शुगर और 14 हजार 300 नकद बरामद किया है। इस दौरान चार पहिया वाहन जेएच 02 बीए 8603 और दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

मौके पर भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि एसपी को क्षेत्र में अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद गठित पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी कर दोनों तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी सूरत में असामाजिक और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश