अवैध संबंध में दो हत्या, आरोपित गिरफ्तार
लोहरदगा, 16 नवंबर (हि.स.)। लोहरदगा जिला के भंडरा में अवैध संबंध में एक महिला पूजा लहेरी और उसके प्रेमी रोहित कुमार की हत्या का मामला प्रकाश में आया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार
महिला के पति सोनू लहेरी ने टांगी से काट कर घटना को अंजाम दिया।
घटना रविवार देर रात की है। महिला के दो बच्चे हैं। हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति सोनू के अनुसार उसकी पत्नी का प्रेमी बिहार का बाढ़ जिला का रहने वाला थ। उसका नाम रोहित कुमार है।
दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख कर अपने घर में ही टांगी से काट कर दिया। सोनू के दो बेटे हैं।
घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है। अवैध संबंध में हुई इस घटना की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गोपी कृष्ण कुँवर

