home page

रामगढ़ में ट्रांसफार्मर से टकराए सांड, चिंगारी से कई दुकानों में लगी आग

 | 
रामगढ़ में ट्रांसफार्मर से टकराए सांड, चिंगारी से कई दुकानों में लगी आग


रामगढ़, 02 मार्च (हि.स.)। शहर में आवारा घूमते सांड लगातार आफत मचा रहे हैं। सोमवार को होलिका दहन मैदान में दो सांड आपस में लड़ते हुए बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गए, जिससे निकली चिंगारी पास की झोपड़ी नुमा दुकानों में आग लग गई। घटना में कई दुकानें जलकर खाक हो गईं और हजारों रुपए का नुकसान हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो सांड मैदान में लड़ रहे थे और इस दौरान ट्रांसफार्मर के पोल से टकरा गए। टकराव के कारण ट्रांसफार्मर में तेज आवाज हुई और चिंगारी झोपड़ीनुमा दुकानों पर गिर गई। आग ने मुंशी होटल, रोशन ढुसका और आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि, आग लगने से कई दुकानों का सामान जलकर नष्ट हो गया और दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। प्रशासन ने अब तक घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश