home page

साईबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी, दो गिरफ्तार

 | 
साईबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी, दो गिरफ्तार


देवघर , 21 मई (हि.स.)। गुप्त सूचना के आधार पर जिले में संदिग्ध साईबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए छापेमारी अभियान में पुलिस ने दो साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आराेपिताें में देवीपुर थाना क्षेत्र के बरगुनिया निवासी मोहन दास (32 ) और चितरा थाना क्षेत्र के दनरबाद निवासी सूरज कुमार यादव (24 ) शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार ओरापिताें के पास से 03 मोबाइल फोन, 01 सिम कार्ड एवं 01 प्रतिबिंब सिम बरामद किया गया है।

प्रारंभिक जांच में बरामद मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड का उपयोग साईबर ठगी में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है तथा साईबर अपराध से जुड़े अन्य संभावित नेटवर्क एवं गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि या ठगी की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि साईबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy