home page

जेवर लूट कांड मामले में मुख्य साजिशकर्ता सहित दो गिरफ्तार

 | 
जेवर लूट कांड मामले में मुख्य साजिशकर्ता सहित दो गिरफ्तार


जेवर लूट कांड मामले में मुख्य साजिशकर्ता सहित दो गिरफ्तार


रामगढ़, 18 जून (हि.स.)। एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर गोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जेवर लूट कांड के मुख्य साजिशकर्ता सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि गोला थाने के भेंडा नदी पुल के समीप कुछ हथियारबंद अपराधियों ने एक गाड़ी को रोककर जेवरात लूट लिए थे। सोना-चांदी के जेवरात लूटने की घटना में पुलिस ने मुख्य षड्यंत्रकर्ता दीपक कुमार स्वर्णकार को गिरफ्तार किया है। उसका स्थायी पता अग्रवाल मुहल्ला, गोला है, जबकि वर्तमान में वह हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत मटवारी, इमली चौक में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

वहीं, गोला थाना में मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में दर्ज मामले के प्राथमिकी अभियुक्त शत्रुधन साव को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से लंबित मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश