home page

एसी कॉपर वायर चोरी मामले मेें दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
एसी कॉपर वायर चोरी मामले मेें दो आरोपित गिरफ्तार


रांची, 25 मई (हि.स.)। रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित सर्वदा ज्वेलर्स में एसी में लगे तांबे के तार की चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है और चोरी किए गए आठ किलो एसी कॉपर वायर बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपितों में कर्बला चौक निवासी मोहम्मद आसिफ उर्फ नेपाली और महेश लोहरा शामिल हैं। पुलिस ने चोरी के तार लक्ष्मी लकड़ा की कबाड़ी दुकान से बरामद किए। वहीं, कबाड़ी दुकान संचालक महेश लोहरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) केवी रमण ने सोमवार को बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस को चोरी किए गए तांबे के तारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके आधार पर छापेमारी कर चोरी का सामान बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि कांके चौक निवासी सौरभ अग्रवाल और संजय अग्रवाल ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लोअर बाजार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बैन हथुसैन स्टोर, सुजाता चौक मेन रोड स्थित दुकान से तांबे के वायर चोरी होने की जानकारी दी गई थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान चोरी की वारदात में उनकी संलिप्तता सामने आई।

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मोहम्मद आसिफ उर्फ नेपाली के खिलाफ पहले से भी दो अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे