home page

चतरा मंडल कारा में बंद टीएसपीसी उग्रवादी की मौत

 | 
चतरा मंडल कारा में बंद टीएसपीसी उग्रवादी की मौत


चतरा, 16 अगस्त (हि.स.)। चतरा मंडल कारा में बंद टीएसपीसी के उग्रवादी मंटू गंझू (22) उर्फ दिलेश जी की शनिवार देर रात मौत हो गई। जेल प्रशासन के अनुसार उसने आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में सदर थाना में खुदकुशी का केस दर्ज किया गया है।

मंटू गंझू पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के केवाल गांव का रहने वाला था। सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव ने बताया कि मंटू टीएसपीसी का सक्रिय उग्रवादी था और चतरा जिले में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे। वह कुंदा थाना (कांड संख्या 21/2024 )सहित विभिन्न धाराओं के तहत चतरा मंडल कारा में विचाराधीन कैदी के रूप में बंद था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी