home page

रामगढ़ में पकड़ा गया शराब लदा ट्रक, प्राथमिकी दर्ज

 | 
रामगढ़ में पकड़ा गया शराब लदा ट्रक, प्राथमिकी दर्ज


रामगढ़ में पकड़ा गया शराब लदा ट्रक, प्राथमिकी दर्ज


रामगढ़, 09 अगस्त (हि.स.)। एसपी मुकेश कुमार लुनायत की सक्रियता से अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा रहा है। उनकी इसी सक्रियता की वजह से बिना किसी दस्तावेज़ के ट्रक से ले जाए जा रहे भारी मात्रा में शराब जब्त की गई है। एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी एक ट्रेलर (जेएच 02 बीयू 6500 )मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसागढ़ा के हाईवे के किनारे इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास खड़ा है। उसपर बिना किसी दस्तावेज़ के शराब लोड किया गया है। इस सूचना के आधार पर एसडीपीओ आलोक रंजन और मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने पूरे मामले की जांच की।

पुलिस ने छापेमारी की तो इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रेलर (जेएच 02 बीयू 6500) की तलाशी ली गई। इस दौरान ट्रेलर में रॉयल स्टैग का 103 कार्टून में कुल 1236 बोतल शराब पाया गया। पकड़े गए शराब के संबंध में किसी ने कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने शराब लदे उस ट्रक को पकड़ा और थाने ले आई। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी ने बताया कि जितनी शराब जप्त हुई थी, उन शराब की बोतलों पर फॉर सेल इन हरियाणा ऑनली लिखा हुआ था। लेकिन उसके संबंध में कोई भी वह दस्तावेज किसी ने प्रस्तुत नहीं किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश