home page

घरेलू सामान की आड़ में ले जाया जा रहा शराब से लदा ट्रक पलटा, करोड़ों की खेप बरामद

 | 
घरेलू सामान की आड़ में ले जाया जा रहा शराब से लदा ट्रक पलटा, करोड़ों की खेप बरामद


दुमका , 21 अप्रैल (हि.स.)। जिले के एनएच-133 हंसडीहा–देवघर मुख्य मार्ग पर सरैयाहाट थाना क्षेत्र के जमुनियां गांव के पास एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां घरेलू सामान की आड़ में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जा रहा एक ट्रक पलट गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बरामद शराब की कीमत करीब 02 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। जानकारी के अनुसार, ट्रक में आटा और सर्फ की पेटियों के पीछे छिपाकर शराब की बड़ी खेप रखी गई थी, जिसे बिहार ले जाया जा रहा था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब जब्त करते हुए उसे 13 ट्रैक्टरों के जरिए थाना पहुंचाया। इसके अलावा आटा और सर्फ की पेटियां भी 02 ट्रैक्टरों पर लादकर लाई गईं। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

आरोपित चालक और तस्करों की तलाश जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार