home page

शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा चार को

 | 
शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा चार को


रांची, 03 अगस्त (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला की ओर से पद्म भूषण शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर चार अगस्त 2026 को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी जिला कमेटी की ओर से सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कार्यक्रम का आयोजन रांची के शिबू सोरेन चौक (नेवरी रिंग रोड गोलचक्कर) पर होगा। कार्यक्रम के दौरान दिशोम गुरु के सामाजिक, राजनीतिक और जनआंदोलनों में योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अनुसार श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के केंद्रीय, जिला, महानगर और प्रखंड स्तर के नेता, पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar