राधा गोविन्द विवि में सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि
रामगढ़, 08 सितंबर (हि.स.)। रामगढ़ के राधा गोविंद विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में मंगलवार को मंत्री स्व सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई।
इस दौरान विश्वविद्यालय परिवार के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने स्व सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को समाज और शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सभी ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मौके पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के प्रति पूरा विश्वविद्यालय परिवार अपनी संवेदना व्यक्त करता है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने कुछ क्षण का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

