मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि
रांची, 07 सितंबर (हि.स.)।
बिशु भगत महिला इंटर महाविद्यालय में सोमवार को मांडर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के साथ अपने आत्मीय संबंधों, उनकी सामाजिक और राजनीतिक भूमिका को याद किया।
मौके पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत सुदिव्यू कुमार सोनू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय हम सभी के बीच से चले जाना, अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। वे न सिर्फ एक जनप्रतिनिधि और कैबिनेट के साथी थे, बल्कि एक संवेदनशील सहज व्यक्तित्व के धनी थे। मंत्री ने कहा कि इस कठिन और दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
श्रद्धांजलि सभा में बेड़ो प्रखंड अध्यक्ष करमा उरांव, उप प्रमुख मोद्दशिर हक, मजकुर सिद्दीकी, नवल सिंह, देवनीश तिग्गा, बेरोनिका कच्छप, शमीम अख्तर, मांगा उरांव, रमेश महली, इस्तियाक, जयंत बारला सहित अन्य लोग मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

