स्वामी विवेकानंद की मनी पुण्यतिथि, दी गई श्रद्धांजलि
रांची, 04 जुलाई (हि.स.)।
डोरंडा स्थित स्वामी विवेकानन्द चौक पर शनिवार को विवेकानन्द महोत्सव समिति की ओर से स्वामी विवेकानन्द की 124 वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन समिति की ओर से किया गया, जिसमें स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विवेकानन्द महोत्सव समिति के अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा एवं महोत्सव संयोजक नितीश मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
युवाओं से उनके विचारों और जीवन मूल्यों को अपनाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी नई पीढ़ी उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएगी। कार्यक्रम में भाजपा डोरंडा मंडल के अध्यक्ष सह विवेकानन्द महोत्सव समिति के अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, महोत्सव संयोजक नितीश मिश्रा, महामंत्री नितीश सिंह, भाजपा नेत्री राफिया नाज, धर्मेंद्र राय, रवि मिश्रा, सोहन यादव, किशन कुमार, देव नारायण राम सहित भाजपा डोरंडा मंडल के सदस्य और समिति के कार्यकर्ता मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

