चुटूपालू घाटी में सीट लदा ट्रेलर पलटा, चालक और खलासी घायल
| Jul 13, 2026, 20:01 IST
रामगढ़, 13 जुलाई (हि.स.)। रांची-पटना मुख्यमार्ग अंतर्गत रामगढ़, चुटूपालू घाटी में सोमवार को सीट लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार रांची से रामगढ़ की ओर आ रहे ट्रेलर संख्या आरजे 05जीबी 4882 अनियंत्रित होकर सड़क के बीच-बीच पलट गया। घटना में चालक और खलासी गंभीर रूपये से घायल हो गए।
घटना की सूचना पाकर पुलिस और एनएचएआई की टीम पहुंची और घायलों को दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से निकलवा कर सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। घटना के बाद रांची से रामगढ़ मार्ग जाम हो गया। ०3 घंटे की मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल हो सकी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

