home page

टाटीसिल्वे फोरलेन रेडियल सड़क पर जल्द शुरू होगा आवागमन

 | 
टाटीसिल्वे फोरलेन रेडियल सड़क पर जल्द शुरू होगा आवागमन


रांची, 13 मई (हि.स.)। नामकुम आरओबी से टाटीसिल्वे होते हुये रिंग रोड को मिलाने वाली रेडियल फोरलेनल रोड पर आवागमन जल्द शुरू होगा। पथ निर्माण विभाग की बुधवार को प्रोजेक्ट भवन के सभागार में हुई राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह बात सामने आयी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुये प्रधान सचिव सुनील कुमार ने अधिकारियों से जल्द से जल्द शेष बचे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। सचिव ने कहा कि यह फोरलेन राज्य की आधारभूत संरचना के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे रांची से पुरूलिया मार्ग पर आवगमन सुगम हो जायेगा।

वहीं रांची के बहुप्रतिक्षित नया सराय रेलवे ओवर ब्रिज का काम भी जल्द पूरा करने का निर्देश पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने दिया। उन्होंने बताया कि नया विधानसभा से लोहरदगा रेलवे लाइन क्रॉसिंग के उपर होते हुये नयासराय तक आरओबी निर्माण अंतिम चरण में है।

उन्होंने कहा कि राज्य की सड़कें मजबूत हालत में हैं। सभी सड़कें मोटरेबल हैं। यदि कहीं

पाइपलाइन या केबल के कारण सड़क प्रभावित हुआ हो तो बरसात के पहले उसे ठीक कराने का निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिया। प्रधान सचिव ने कहा कि चालू योजनाओं के काम में तेजी लाने और समय पर पूरा कराने के लिए सभी एजेंसियों को बुलाकर बैठक कर ली जाये।

बैठक में कहा गया कि वर्तमान परिवेश में मैटेरियल की आ रही समस्या और अन्य तकनीकी परेशानियों को दूर करने के लिए अंर्तविभागीय बैठक जल्द की जायेगी।

पुलों के निर्माण में राशि आड़े नहीं दी जायेगी

उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में योजनाओं की प्रगति धीमी नहीं होनी चाहिए। यह भी कहा कि सड़क और पुलों के निर्माण में राशि आड़े नहीं दी जायेगी। विभाग इसके लिए सक्षम है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां भी नयी योजनाओं की जरूरत हो प्रस्ताव बना कर विभाग को उपलब्ध करायें।

प्रधान सचिव ने विशेष कर रांची की योजनाओं की समीक्षा करते हुये चापूटोली से कटहल मोड़ तक सड़क निर्माण के लिए टेंडर जल्द निकालने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देष दिया कि बरियातु रोड को जल्द से जल्द दुरूस्त किया जाये। इसके अलावा दुर्गा सोरेन चैक का लंबित कार्य अविलंब पूरा कराने का निर्देश दिया। प्रधान सचिव ने राज्य की 19 डिवीजनों में चल विभिन्न 39 योजनाओं की 90 प्रतिशत प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुये इसे शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। सचिव ने भूमि अधिग्रहण से संबंधित आंवटित राशि का जल्द आवंटन करने के लिए कहा।

उन्होंने बताया कि राज्य भर में सड़क की कुल 222 योजनाएं स्वीकृत हैं। इसी तरह पुल की कुल 62 योजनाएं स्वीकृत हैं।

सचिव ने कहा कि परियोजनाओं से संबंधित भूअर्जन और वनभूमि अपयोजन और अन्य व्यावहारिक समस्याओं का निराकरण समय हो। आवश्य कता हो तो संबंधित उपायुक्त और अन्य सक्षम प्राधिकार से समन्वय स्थापित कर समाधान कराया जाये।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak