home page

बालू लदा ट्रैक्टर और गिट्टी लदा टीप ट्रेलर धराया, प्राथमिकी दर्ज

 | 
बालू लदा ट्रैक्टर और गिट्टी लदा टीप ट्रेलर धराया, प्राथमिकी दर्ज


बालू लदा ट्रैक्टर और गिट्टी लदा टीप ट्रेलर धराया, प्राथमिकी दर्ज


रामगढ़, 25 अप्रैल (हि.स.)। जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से डीसी ऋतुराज ने अधिकारियों को निर्देश दिया है।

शनिवार की रात खान निरीक्षक ने कुजू ओपी क्षेत्रान्तर्गत खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के रोकथाम के लिए छापेमारी की। इस दौरान कुजू गिद्दी मुख्य मार्ग पर, गिद्दी की ओर से आते हुये एक बालू लदे ट्रैक्टर पकड़ा गया। साथ ही मांडू थानान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर, जोड़ा तलाब के पास एक स्टोन चिप्स लदे टीप टेलर ( बीआर 27 जीबी 7775) पर लोड स्टोन चिप्स लदा पाया गया । उस गाड़ी पर 1326 घनफीट स्टोन चिप्स था। दोनों गाड़ियों पर चालान नहीं पाया गया। ट्रैक्टर और टीप टेलर वाहनों को झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 के तहत नियमानुसार कार्रवाई के लिए जब्त कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश