सड़क दुर्घटना में बाईक सवार तीन युवक की मौत, दो घायल
दुमका , 15 सितंबर (हि.स.)। जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग सड़क दुर्घटना में तीन युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। पहली घटना दुमका रामपुरहाट मार्ग के मोहुलपहाड़ी में घटी। जहां सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर ट्रक में पीछे से बाईक सवार ने धक्का मार दिया। हादसे में बाईक सवार दोनों युवक की मौत हो गई। मृत युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव के मकसूद आलम एवं शहरजोरी गांव के अजमेर अंसारी के रूप में हुई।
घटना से आक्रोशित परिजन के समर्थन में ग्रामीणों ने मुआवजा व दुमका रामपुरहाट सड़क पर सड़क सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं किए जाने की मांग किया। स्थानीय लाेगाें से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी मकसूद आलम तथा शहरजोरी गांव के अजमेर अंसारी शिकारीपाड़ा से अपने घर बरमसिया की ओर जा रहे थे। रास्ते में मोहलपहाड़ी के समीप खड़ी ट्रेलर में धक्का मार दिया। बताया जाता है कि उक्त ट्रेलर खराबी के कारण सड़क के किनारे दो दिनों से खड़ी थी।
वहीं दूसरी घटना सरसडंगाल मुख्य बाजार के समीप दो बाईक की आपस में टक्कर हो गई, जिसमे ट्रेलर की चपेट से आने से एक की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि पाकुड़ जिला के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तिनसुकिया गांव के सुनीराम सोरेन एवं शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुरूमटांड़ गांव के अकाल मुर्मू एक बाईक से सरसडंगाल साप्ताहिक बाजार से अपने घर की ओर जा रहा था।
इसी क्रम में दूसरी और शहरपुर गांव के एक युवक बाईक से विपरीत दिशा से आ रहा था। दोनों बाईक की टक्कर आमने-सामने हो गई। दोनों बाईक पर सवार तीन लोग रोड पर गिर गये। जहां से गुजर रहे ट्रेलर की चपेट चपेट में एक युवक आ गया। ट्रक के चक्का के नीचे युवक का सिर आ जाने से घटना स्तर पर ही युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस घटना स्थल पहुंचकर दोनों घायल को सीएचसी केंद्र, शिकारीपाड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती कराया। घायल युवक में सुनीराम सोरेन एवं आकाल मुर्मू है। मृतक शहरपुर गांव का बताया जा रहा है।
पुलिस मृतको का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। ग्रामीणों ने विभाग एवं प्रशासन से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने और सड़क सुरक्षा के मानको को लागू करने का मांग किया है। मांगों को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को लगभग 2 घंटे तक दुमका रामपुरहाट मुख्य पथ को जाम रखा। बाद में प्रशासनिक हस्तक्षेप एवं समझाने बुझाने पर जाम समाप्त किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

