home page

सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

 | 
सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत


रांची, 01 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के नामकुम थाना क्षेत्र खरसीदाग ओपी स्थित रामपुर के पास एक भीषण सड़क हादसे में गुरुवार की रात तीन युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार अरविंद मिल के समीप चौराहे पर तुपदाना की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक अज्ञात ट्रक में टकरा गया, इससे बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। नामकुम थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने बताया कि तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। युवकों की पहचान अबतक नहीं हो सकी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे