home page

पीवीयूएनएल से कॉपर वायर चोरी करने वाले तीन चाेर गिरफ्तार

 | 
पीवीयूएनएल से कॉपर वायर चोरी करने वाले तीन चाेर गिरफ्तार


रामगढ़, 18 जून (हि.स.)। पतरातू विद्युत ऊर्जा निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गुरुवार को पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि 05 फरवरी 2026 को चोरों ने पीवीयूएनएल प्लांट के अंदर घुसकर कॉपर वायर की चोरी कर ली थी। इस मामले में शामिल चोरों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

गुरुवार को तीन चोरों को पकड़ा गया, जो उस वारदात में शामिल थे। गिरफ्तार चोरों में पतरातू थाने के रोचाप गांव निवासी रोहेल अंसारी उर्फ टीपू, मेराज अंसारी और जयनगर मुस्लिम टोला निवासी अलाउद्दीन अंसारी उर्फ लादेन शामिल हैं। सभी चोरों को जेल भेज दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश