रामगढ़ में तीन पदाधिकारियों ने संभाला पदभार
रामगढ़, 25 मई (हि.स.)। जिले में सोमवार को तीन नव पदस्थापित वरीय पदाधिकारियों ने अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने वाले पदाधिकारियों में अपर समाहर्ता मनींद्र भगत – एसडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की और डीटीरओ जेश एक्का शामिल हैं।
पदभार ग्रहण करने के बाद पदाधिकारियों ने कहा कि रामगढ़ जिला के विकास में अपना योगदान देना और आम जनता की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
अपर समाहर्ता मनींद्र भगत ने कहा कि भूमि संबंधी मामलों का समय पर निष्पादन करना, राजस्व प्रशासन को और बेहतर बनाना उनका मुख्य उद्देश्य होगा। ताकि जनता को परेशानी न हो।
एसडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए वे तत्परता से कार्य करेंगे।
डीटीओ राजेश एक्का ने कहा कि जिले की परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पर उनका विशेष ध्यान रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

