home page

बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, सात बाइक बरामद

 | 
बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, सात बाइक बरामद


बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, सात बाइक बरामद


रामगढ़, 21 जुलाई (हि.स.)। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साथ ही उनकी निशानदेही पर चोरी की गई सात बाइक भी बरामद किए हैं। एसपी मुकेश कुमार लुनायत में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़की कुंदरुकला निवासी मो नजरुल, मो निसार अंसारी और रंजीत महतो को पकड़ा गया है। उनकी निशानदेही पर सात बाईक बरामद किया गया है।

एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी हेड क्वार्टर अकरम राजा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। टीम ने अलग-अलग स्थान पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें दो व्यक्ति मो नजरुल और मो निसार अंसारी को दो अलग-अलग बाइक के साथ पकड़ा गया। उनके पास मिली बाइक के बारे में पता चला कि दोनों बाइक चोरी की है।

गिरफ्तार दोनों अपराधियों की निशानदेही पर पांच और चोरी की बाइक बरामद की गई। साथ ही एक अन्य व्यक्ति रंजीत महतो को गिरफ्तार किया गया। उनके पास बिना नंबर का पैशन प्रो, पल्सर जिसका इंजन और चेचिस नंबर घीसा हुआ मिला। इसके अलावा होंडा साइन( जेएच 02 एए 3472), होंडा साइन (जेएच 02 ए 6798, बीना नंबर का हीरो पैशन प्रो, पैशन प्रो (जेएच 02 एबी 0882) और डिस्कवर( जेएच 02 पी 0145) बरामद किया गया है।

एसपी ने बताया कि नजरुल अंसारी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ रामगढ़, मांडू, कुजू, चरही, बोकारो सेक्टर-5, सेक्टर-4 और पेटरवार थाना क्षेत्र में पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश