home page

दुर्घटना में तीन की मौत, चार घायल

 | 

लोहरदगा, 24 अप्रैल (हि.स.)।

नेशनल हाईवे 39 कुड़ू - रांची मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के ढुलुवाखुंटा के समीप मालवाहक वाहन और स्कूटी के बीच हुई टक्कर में दो की मौके पर मौत हो गई है। पांच लोग घायल बताएं जा रहे हैं इसमें एक महिला की हालत नाज़ुक बनी हुई है। घटना के बाद सड़क जाम हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तथा सड़क जाम हटाने में लगी हुई है।

बताया जाता है कि मालवाहक 407 वाहन में सरकारी शराब लोड कर रांची की तरफ से कुड़ू की तरफ से आ रही थी। इसी बीच कुड़ू की तरफ से रांची क तरफ जा रही स्कूटी को जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में स्कूटी सवार दो युवकों की मौक़े पर मौत हो गई है जबकि एक महिला घायल हुई । इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। इलाज के दौरान महिला की मौत सदर अस्पताल में हो गई । बताया जा रहा है कि दुर्घटना में मां - दाे पुत्र सहित तीन की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल है।

घटना के बाद दो घंटे तक हाइवे जाम रहा, पुलिस ने सड़क जाम हटा दिया है। तीनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, इसमें शराब लदा मालवाहक वाहन, स्कूटी व एक कार शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोपी कृष्ण कुँवर