नामकुम में तीन कार की आपस में टक्कर, तीन घायल
रांची, 28 फरवरी (हि.स.)।
नामकुम थाना क्षेत्र के पतराटोली में शनिवार की रात तीन कारों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों को पुलिस ने रिम्स में भर्ती कराया जहां एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार जोरदार आवाज सुनकर सभी भागे तो देखा मारुति अर्टिगा (जेएच01जीएफ4398), टाटा इंडिका (जेएच 01टी 6508) एवं ह्युंडई आई टेन (जेएच 01 बीएक्स 3962) की आपस में टक्करा गई थी। इंडिका कार में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह कार में फंस गया जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इंडिका सवार युवक, अर्टिगा के चालक बरगावां निवासी गोल्डन को रिम्स भेजा।
वहीं ह्युंडई कार का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। एक अन्य युवक को भी चोट आई उसे उसके परिजन अपने साथ ले गए। पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

