home page

अपराध की योजना बनाते तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

 | 
अपराध की योजना बनाते तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार


लातेहार, 27 अक्टूबर (हि.स.)।

रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे अपराधियों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्तौल, दो जिंदा गोलियां और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संदीप कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा थाना क्षेत्र के आन गांव के समीप श्मशान घाट के पास कुछ अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित की गई और घेराबंदी कर छापेमारी की गयी। पुलिस ने तीन अपराधियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दीपक लोहरा, पीयूष उरांव और जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। तीनों चंदवा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

एसडीपीओ ने बताया कि इन्हीं अपराधियों ने दो दिन पहले चंदवा थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर फायरिंग की गयी थी। इसके बाद सभी अपराधी फिर से हिंसक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपित किस संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़े हैं ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव कुमार