बड़ा तालाब लूटकांड का खुलासा, एक आरोपित गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध
रांची, 21 जुलाई (हि.स.)। रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब के पास 17 जुलाई को हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को पकड़ा है। इनमें दो विधि-विरुद्ध बालकों (नाबालिग) को निरुद्ध किया गया है, जबकि एक आरोपित की पहचान हिंदपीढ़ी निवासी मो. अमन उर्फ मोटेन बोस के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूट का सामान तथा घटना में प्रयुक्त एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।
कोतवाली थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी ने मंगलवार को बताया कि मामले में दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है, जबकि मो. अमन उर्फ मोटेन बोस को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।-----------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

