home page

हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

 | 
हत्या मामले में तीन गिरफ्तार


रांची, 09 मार्च (हि.स.)। रांची के बेड़ो थाना पुलिस ने 25 फरवरी की रात हुई विजय कुमार दास की हत्या मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने सोमवार को बताया कि यह हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों रोशनी देवी, सीमा देवी और भूपेश बैठा को गिरफ्तार किया है।

मृतक विजय कुमार दास और रोशनी देवी में प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। बताया जाता है कि इन लोगों के बीच अवैध संबंध था। इसके कारण रोशनी देवी मृतक विजय कुमार दास पर शादी करने का दबाव बना रही थी। विजय कुमार दास शादी करने से बार-बार मना कर रहा था।

विजय कुमार दास ने जब शादी करने से इनकार कर दिया तब रोशनी देवी अपनी बहन और भाई के साथ उसकी हत्या करने का प्लान बनाया और अपने नवनिर्मित मकान में विजय कुमार दास को शराब का सेवन करने के लिए बुलाया। विजय कुमार दास ने जब अधिक शराब का सेवन कर लिया तब उन लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया और गला रेत कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने तीनाें आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे