home page

चोरी का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
चोरी का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार


रांची, 05 सितंबर (हि.स.)। रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू पुलिस लाइन में क्वार्टर का ताला तोड़कर बिजली के सामान और पंखे चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपितों ने चोरी की बात स्वीकार की।

थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा ने शनिवार को बताया कि तीन सितंबर को शैलेश कुमार सिंह ने सुखदेवनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 24 अगस्त की रात शिवपुरी कॉलोनी स्थित उनके क्वार्टर नंबर 7/11 का ताला तोड़कर चोर घर में घुसे और दो बंडल बिजली के तार, तीन सीलिंग पंखे, सात ट्यूब लाइट, 10 बल्ब और पांच बोर्ड चोरी कर ले गए।

शिकायत के आधार पर सुखदेवनगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने राहुल कुमार सिन्हा उर्फ रबाडा (23) और गोलू कुमार निषाद (19) को गिरफ्तार किया। दोनों शिवपुरी, रातू रोड इलाके के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर तीन पुराने सीलिंग पंखे, करीब एक किलो जला हुआ कॉपर तार, टूटा हुआ बोर्ड स्विच कवर और सीलिंग पंखे के छह पंखे (डैना) बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित राहुल कुमार सिन्हा उर्फ रबाडा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ सुखदेवनगर थाना में वर्ष 2025 में मामला दर्ज है। छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक बजरंग टोप्पो, उमेश चंद्र महतो, सहायक अवर निरीक्षक चौधरी, बिहारी महतो, आरक्षी रूपेश कुमार समेत अन्य सशस्त्र बल शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे