home page

मुक्ति संस्था ने 43 शवों का किया अंतिम संस्कार

 | 
मुक्ति संस्था ने 43 शवों का किया अंतिम संस्कार


रांची, 20 सितंबर (हि.स.)। मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी के तट पर 43 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया । मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक कर जुमार नदी के तट पर लेकर गए। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था की ओर से अबतक कुल 2271 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है।

अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। मौके पर संस्था के रवि अग्रवाल, संजय गोयल,परमजीत सिंह टिंकू, आशीष भाटिया, आर के गांधी, सीताराम कौशिक, अमित किशोर, राजा गोयनका, सौरभ बथवाल, अरविंद सिंह , सुमित अग्रवाल, राहुल जायसवाल, राहुल चौधरी, गौरीशंकर शर्मा, अरुण कुटरियार, सुनील अग्रवाल, संदीप पपनेजा, सुदर्शन अग्रवाल सहित अन्य शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे