home page

लोयाबाद कांड पर सुदेश को रिपोर्ट सौंपेगा जांच दल

 | 
लोयाबाद कांड पर सुदेश को रिपोर्ट सौंपेगा जांच दल


रांची, 30 मई (हि.स.)। धनबाद के लोयाबाद पार्टी नेताओं पर जानलेवा हमले और फर्जी मुकदमों को लेकर गठित आजसू पार्टी का केंद्रीय जांच दल 02 जून को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

उक्त केंद्रीय दल का गठन सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में किया गया था, जिसमें विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, बोकारो जिप उपाध्यक्ष बबीता देवी, धनबाद जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी, धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी शामिल थे।

सांसद और नेताओं ने 27 मई को धनबाद का दौरा किया था। लंबोदर महतो और पार्टी नेता प्रवीण प्रभाकर शनिवार को पुनः धनबाद गए और धनबाद, बोकारो एवं गिरिडीह जिला समितियों की संयुक्त बैठक की और कई लोगों से जानकारी इकट्ठा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak