राज्यपाल ने सूचना आयुक्त पद की दिलाई शपथ
रांची, 01 जुलाई(हि.स.) । राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को रांची के लोकभवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो तथा शिवपूजन पाठक को झारखंड राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल ने सभी नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इससे पूर्व राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने झारखण्ड राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति संबंधी वारंट काे पढ़ा। इसके बाद राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने सभी नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी एवं बैद्यनाथ राम, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा, अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल तथा गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग वंदना दादेल सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

