न्यास पर्षद के अध्यक्ष ने जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण
रांची, 13 जुलाई (हि.स.)। झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने सोमवार को ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष एनएन पांडेय, प्रथम सेवक सह उपाध्यक्ष ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, सदस्य कमल ठाकुर, गोपाल उपाध्याय थे।
मौके पर अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने कहा कि रथ यात्रा महोत्सव के प्रचार प्रसार पर जोर देने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि 10 दिनों का रथ मेला को लेकर विधि व्यवस्था, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, खोया पाया मंच, वॉच टावर, बैरिकेटिंग, सीसीटीवी कैमरा लगाने, सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था, स्वच्छ कर्मी की व्यवस्था, लाइट की व्यवस्था, पूरे मेले ड्रोन कैमरा माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।
साथ ही पुलिस बल की तैनाती मुख्य मंदिर और मौसीबड़ी मंदिर में, चलंत शौचालय की व्यवस्था, अग्नि शमन की व्यवस्था के मामले पर अध्यक्ष से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही अध्यीक्ष ने मंदिर के आस-पास अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने मंदिर की सुंदरता और संस्कृति को अक्षुण्ण रखने की बात कही और मंदिर की आयोजन को लेकर शुभकामनाएं दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

