home page

योगेंद्र साव के निष्कासन पर भड़का तेली समाज, कांग्रेस को दी चेतावनी

 | 
योगेंद्र साव के निष्कासन पर भड़का तेली समाज, कांग्रेस को दी चेतावनी


रांची, 25 मार्च (हि.स.)। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कांग्रेस प्रदेेेश कमेटी की ओर से निष्कासित किए जाने के बाद तेली समाज ने आक्रोश व्यक्त

किया है। बुधवार को मोरहाबादी में आयोजित प्रेस वार्ता में तेली अधिकार मंच ने इस फैसले को समाज का अपमान बताते सडक से सदन तक विरोध करने की चेतावनी दी। मंच के संयोजक निरंजन तेली ने कहा कि 20 मार्च को बिना ठोस कारण के योगेंद्र साव को तीन वर्षों के लिए निष्कासित करना पूरी तरह अनुचित है।

वहीं पंकज कश्यप ने चेतावनी दी कि यदि निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया गया, तो समाज सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा।

उन्होंने कहा कि योगेंद्र साव ने हजारीबाग के बड़कागांव क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई और पिछले 15 वर्षों से पार्टी की जीत सुनिश्चित की। उनके योगदान के बावजूद यह कार्रवाई निंदनीय है।

मंच ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कॉर्पोरेट प्रभाव में काम कर रही है और जमीनी नेताओं की उपेक्षा कर रही है। मुख्य संरक्षक हरिनाथ साहू ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि तेली समाज के साथ भेदभाव अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मौके पर मौके पर पंकज कश्यप, धनेश्वर साहू, संजय प्रसाद, निरंजन तेली और विशाल साहू सहित कई लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar