home page

सीसीएल में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत क्रिकेट मैच

 | 
सीसीएल में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत क्रिकेट मैच


रांची, 10 अक्टूबर (हि.स.)।

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत गांधीनगर क्रिकेट ग्राउंड में टीम कावेरी और टीम स्वर्णरेखा के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच आयोजित किया गया।

मुकाबले में टीम स्वर्णरेखा ने दो विकेट शेष रहते जीत दर्ज की। इस अवसर पर निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम कावेरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निदेशक (मानव संसाधन) हर्षनाथ मिश्र के नेतृत्व वाली टीम स्वर्णरेखा ने शानदार प्रदर्शन किया और 19 वें ओवर में दो विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले अमरेश प्रधान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने चार विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने खिलाड़ियों के अनुशासन, उत्साह और खेल भावना की सराहना करते हुए विजेता टीम को बधाई दी। पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आदिल हुसैन को भी सम्मानित किया गया। सीसीएल के इस आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द और टीम भावना को बढ़ावा देना था। साथ ही अभियान के माध्यम से ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक आचरण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में निदेशक तकनीकी (संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (परियोजना एवं योजना) अनुप हंजुरा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar